बेगूसराय: इटवा में फायरिंग के प्रयास मामले में पुलिस ने एक देसी कट्टा किया बरामद, SP ने दी जानकारी
सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा में फायरिंग के प्रयास मामले में पुलिस ने 01 देसी कट्टा बरामद किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की रात 9:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में एसपी ने बताया कि इटवा में तीन व्यक्तियों के द्वारा गुंजन सिंह के ऊपर फायरिंग का प्रयास किया गया. जिसमें ग्रामीणों के द्वारा एक अपराधी से हथियार छीन कर रखा गया.