बेगूसराय: जिले में श्रावणी मेला को लेकर DM के निर्देश पर DDC ने स्वच्छता अभियान का लिया जायजा
डीएम तुषार सिंगला के निर्देश पर 11 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला को लेकर उपविकास आयुक्त प्रवीण कुमार द्वारा पूरे जिले के सभी घाटों, सड़कों पर साफ-सफाई अभियान का जायजा सोमवार की दोपहर 03:00 बजे लिया गया. बेगूसराय जिले के सिमरिया घाट, झमटिया घाट, अयोध्या घाट, नयागांव घाट, खोरमपुर घाट आदि की सफाई किया गया.