बेगूसराय: गांधी स्टेडियम में प्रखंडस्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता आयोजित, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया उद्घाटन
गांधी स्टेडियम में सोमवार की दोपहर 3:00 बजे प्रखंड स्तरीय मसाला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला खेल पदाधिकारी श्याम सहनी ने संयुक्त रूप से किया. इस मौके पर बेगूसराय प्रखंड के 31 संकुल से पहुंचे सैकड़ो की संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए. इस दौरान कबड्डी, वालीबाल और एथलेटिक्स खेल का आयोजन किया गया.