कोडरमा: उपायुक्त द्वारा जिला आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण, कार्यप्रणाली में सुधार के लिए दिए निर्देश
उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा जिला आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों एवं कर्मियों की उपस्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उपायुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए.