स्टेशन रोड पर खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर गरीब और बेसहारा लोग, रैन बसेरे शुरू होने का इंतजार!
सर्दी का पारा गिरने लगा है और नवंबर का महीना भी समाप्ति की ओर है, लेकिन स्टेशन रोड पर रहने वाले गरीब और बेसहारा लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
हालात यह हैं कि कई गरीब लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हैं। किसी के पास गर्म कंबल नहीं है तो कोई सिर्फ एक पतली चादर के सहारे ठिठुरती रात काट रहा है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इन बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए रैन बसेरे की व्यवस्था कब होगी?क्या प्रशासन की ओर से ठंड से बचाव के इंतजाम किए जाएंगे?
क्या जिम्मेदार इंसानों को इन गरीबों की तकलीफ दिखाई नहीं दे रही?
ठंड बढ़ने से पहले रैन बसेरे की व्यवस्था, कंबल वितरण और जरूरतमंदों को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है, ताकि कोई भी गरीब खुले आसमान के नीचे ठंड से ठिठुरने को मजबूर न हो।
अब देखना होगा कि कब इन बेसहारा लोगों को कब मिलता है अपना आशियाना।
, ब्यूरो जालौन की रिपोर्ट।
Jalaun, Jalaun | Nov 18, 2026