जमुई: गुरमाहा स्थित नक्सलियों के स्मृति पिंड को STF ने बरहट थाना की पुलिस के साथ मिलकर किया ध्वस्त, खत्म हुआ खौफ का माहौल
Jamui, Jamui | Apr 13, 2026 जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरमाहा गांव स्थित नदी किनारे बने मृत नक्सलियों के स्मृति पिंड को सोमवार की शाम एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई कर ध्वस्त कर दिया है। इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की गई थी। उक्त जानकारी बरहट थनाध्यक्ष कुमार संजीव ने सोमवार की देर शाम 7:00 बजे दी है।