उनियारा: उनियारा में एएसपी रतनलाल भार्गव ने सीएलजी सदस्यों की बैठक ली
Uniara, Tonk | Jul 30, 2026 उनियारा पुलिस थाना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टोंक रतनलाल भार्गव की अध्यक्षता में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। गुरुवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएलजी सदस्यों की बैठक में एएसपी रतनलाल भार्गव ने उनियारा थाना क्षेत्र में अपराधिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। साथ ही अपराधों पर नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।