नैनवां: तलवास ग्राम पंचायत में कैमरा से कोटडी तक सड़क निर्माण की स्वीकृति को लेकर ग्रामीणों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न
Nainwa, Bundi | Feb 23, 2025 बूंदी जिले की नैनवां तहसील की तलवास ग्राम पंचायत में केमला से कोटडी तक सड़क निर्माण की स्वीकृति पर ग्राम पंचायत तलवास की जनता ने खुशी का इजहार किया। पंचायत भवन पर संजया बाई, सरपंच,सत्येंद्र शर्मा पूर्व मडंल महामंत्री,तलवास भैरूलाल राठौड़ अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत भवन पर आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया और खुशी जाहिर की।