अजयगढ़: गेहूं की अवैध बिक्री पर सख्ती, 10 जून तक भंडारित अनाज की निकासी पर रोक
Ajaigarh, Panna | May 10, 2026 रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत गेहूं खरीदी को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। पन्ना जिले में कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा आदेश जारी कर व्यापारियों द्वारा खरीदे और भंडारित गेहूं की निकासी पर 10 जून तक प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह निर्णय मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशों के तहत लिय