बरेली: 50 लाख की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक से कर रहा था तस्करी: एसपी साउथ अंशिका वर्मा
थाना मीरगंज, बरेली में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 502 ग्राम अवैध स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर पंकज उपाध्याय उर्फ पंकज शर्मा को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर गुगई तिराहे के पास घेराबंदी कर उसे दबोचा गया। आरोपी बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक से स्मैक तस्करी कर रहा था। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है।