बरेली: अपना दल (कमेरावादी) ने नई जिला कमेटी की घोषणा की, कई पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
अपना दल (कमेरावादी) के जिलाध्यक्ष सुभाष पटेल ने नई जिला कमेटी की घोषणा की। राजकुमार गंगवार को युवा मंच जिलाध्यक्ष, प्रताप गंगवार को बौद्धिक मंच की जिम्मेदारी, पंकज पटेल को जिला उपाध्यक्ष और यतीश गंगवार को जिला महासचिव बनाया गया। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।