बरेली: महाशिवरात्रि पर निकली भव्य ऐतिहासिक शिव बारात, बानखाना से त्रिवटी नाथ तक गूंजे हर-हर महादेव
बरेली के प्रेमनगर स्थित बानखाना क्षेत्र से महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की भव्य बारात धूमधाम से निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और अघोरियों के नृत्य ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। छतों से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बारात मुख्य मार्गों से होती हुई श्री बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर पहुंच रही है, जहां महाआरती होगी। सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स भी चप्पे चप्पे पर मुस्तैद रही