बरेली: सैटेलाइट चौराहे पर शिवरात्रि के दिन भी दौड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली, सीमेंट ढुलाई पर कानून बेबस?
बरेली के सैटेलाइट चौराहे पर महाशिवरात्रि जैसे पर्व के दौरान भी कृषि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खुलेआम सीमेंट की ढुलाई होती रही। नियमों के अनुसार कृषि वाहन का व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है, फिर भी शहर के व्यस्त इलाके में भारी वाहन बेखौफ चलते दिखे। इससे यातायात दबाव बढ़ा और सड़क सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहा।