बक्सर: राजपुर के बारूपुर में विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Buxar, Buxar | Feb 11, 2026 राजपुर प्रखंड के हेठुआ एवं बारूपुर पंचायत में चल रहे तीन दिवसीय विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों के लिए आयोजित प्रशिक्षण संपन्न हो गया। संकुल संचालक गजेंद्र सिंह समन्वयक अशोक कुमार के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण में सभी शिक्षकों को बताया गया कि सरकार के तरफ से जारी दिशा निर्देशों के आलोक में सभी योजनाओं का सही तरीके से संचालन होना चाहिए।