बक्सर: बक्सर प्रखंड कृषि कार्यालय में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू, किसानों को मिलेगा स्वरोजगार
Buxar, Buxar | Feb 11, 2026 बिहार कौशल विकास मिशन के तहत आत्मा द्वारा सदर प्रखंड के प्रखंड कृषि कार्यालय के सभागार में दस दिवसीय आरपीएल मशरूम उत्पादन का शुभारंभ 1:00 बजे अपराह्न में बुधवार को किया गया। विशेष कर यह गोबर तकनीकी आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू की गई है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों, युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों को मशरूम उत्पादन की उन्नत तकनीक से जोड़ना है।