बक्सर: बक्सर में कांग्रेस पार्टी को मिला नया साथ, विनोद कुमार मौर्य समेत कई कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता
Buxar, Buxar | Feb 11, 2026 बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बुधवार को 3:00 अपराह्न में एक ऐतिहासिक राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे के सशक्त नेतृत्व में विनोद कुमार मौर्य सहित सैकड़ों लोगों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर डॉ. पांडे ने कहा कि आज देश और बिहार दोनों ही गंभीर संकटों से गुजर रहे हैं।