चक्रधरपुर नगर क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय से लेकर अनुमंडल अस्पताल तक अतिक्रमण कर अवैध रूप से बनाए गए दुकान को सोमवार को नगर परिषद की ओर से हटाया गया। इस दौरान जेसीबी लगाकर अतिक्रमित जमीन को खाली कराया गया। इससे अब प्रखंड कार्यालय व अनुमंडल अस्पताल के सामने दुकान लगाकर जीवन यापन करने वाले लोगों पर मुसीबत आन पड़ी है।