कुटुंबा: कुटुंबा विधायक ललन राम ने प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, कर्मियों की हाजिरी न बनने पर जताई नाराजगी
कुटुंबा प्रखंड में शनिवार को विधायक ललन राम ने विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था की हकीकत परखी। इस दौरान उनके साथ बीडीओ प्रियांशु बसु भी मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत अंचल कार्यालय से की गई, जहां जानकारी मिली कि राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर हैं। अन्य कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच में कई की हाजिरी दर्ज नहीं पाई गई, जिस पर विधायक