महमूदाबाद: चतुरा बेहड़ में संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव, हत्या की आशंका
महमूदाबाद के चतुरबेहड में 60 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी शुभनाथ वर्मा का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। शनिवार शाम उन्हें चौराहे पर देखा गया था, जबकि रविवार सुबह ग्रामीण ने शव देख सूचना दी। मौके पर चश्मा-चप्पल मिले और पास में टायर के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।