धमदाहा: मुखिया संघ अध्यक्ष के पति पर जानलेवा हमले के मामले में केस दर्ज, पुलिस ने हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की
धमदाहा :- भवानीपुर प्रखंड के बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत की मुखिया एवं प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सोनी सिंह के पति दौलत सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, वहीं पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।