औरैया: कोलकाता में महिला डॉक्टर की हुई हत्या के बाद चिचौली में डॉक्टरों की हड़ताल अब तक जारी मरीज हो रहे परेशान
कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में मेडिकल कॉलेज व 100बेड हॉस्पिटल चिचोली के डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। जूनियर डॉक्टर के साथ रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर है। हड़ताल के कारण मरीज भटकते रहे। कई डॉक्टर ने हड़ताल स्थल पर ही मरीजों को देखा।इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रूप से जारी है।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार का कहना है की ओपीडी चालू है।