औरैया: जनपद जालौन के कुठोद निवासी युवक को जहरीले कीड़े ने काटा, औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती
जनपद जालौन के कुठोद निवासी ओमप्रकाश पुत्र देव सिंह अपने खेतों पर गया हुआ था। इस दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसके पांव में काट लिया। जब उसे उलझन से महसूस हुई तो उसने घर के सदस्यों को मामले की जानकारी दी। इस पर घर के सदस्यों ने उसे औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया है।