चौपारण: उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुकाड़ में पोशाक वितरण, बच्चों को किया गया प्रोत्साहित
चौपारण प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुकाड़ में कक्षा 1 व 2 के बच्चों के बीच पोशाक वितरण किया गया। बच्चों को ड्रेस, स्वेटर और जूता-मोजा दिए गए।मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु भगत ने बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार यादव सहित शिक्षक व अन्य लोग मौजूद रहे।