कांके: निवारणपुर के मूक बधिर स्कूल में बारिश का पानी घुसा, छात्रों को हो रही है परेशानी
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2025 निवारणपुर स्थित मूक बधिर स्कूल में गुरुवार सुबह करीब दस बजे बारिश का पानी घुस गया है। बारिश का पानी मूक बधिर स्कूल में घुसने से छात्रों को परेशानी हो रही है। स्कूल में पानी भरने के कारण छात्रवास में रह रहे मूक बधिर बच्चों को खाना बनाने और शौच सहित अन्य कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।