कांके: बरियातू थाना क्षेत्र से नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2025 बरियातू थाना क्षेत्र से नौकरी और अन्य कार्यों के नाम पर ठगी करने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार शाम करीब नौ बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि मुन्ना यादव नामक व्यक्ति के लिखित आवेदन के आधार पर रिम्स में चालक और चतुर्थ वर्गीय पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में उषा बाखला को गिरफ्तार किया गया है।