कांके: रातू रोड स्थित पंचशील नगर सहित कई इलाकों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2025 रातू रोड स्थित पंचशील नगर सहित कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। गुरुवार सुबह करीब दस बजे लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। सड़कों पर पानी भरने की वजह से लोग घरों में कैद हो गए हैं। बारिश का पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस रहा है। बता दें कि मौसम विभाग ने बारिश को लेकर रांची में रेड अलर्ट जारी किया है