कैलारस: बादल सरोज: किसानों को एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा
किसानों को एकजुट होकर संघर्ष तेज करना होगा : बादल सरोज कैलारस। किसान भवन कैलारस में मध्य प्रदेश किसान सभा का तहसील स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बादल सरोज ने कहा कि किसान सभा का गठन 1936 में हुआ था और तब से संगठन किसानों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता आ रहा है।