मरवन: मकदुमपुर कोदरिया गांव में दूसरी शादी का विरोध करने पहुंचे मायके वालों पर हमला, कई घायल
दूसरी शादी का विरोध करने पहुंचे मायके वालों पर हमला, कई घायलमुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर कोदरिया गांव में दूसरी शादी का विरोध करने पहुंचे पहली पत्नी के परिजनों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में पहली पत्नी के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका सिर फट गया। वहीं महिलाओं के साथ मारपीट और लूटपाट का भी आरोप लगाया गया है