डलमऊ: किसान के घर में चोरी, चोरों ने तीन बक्सों के ताले तोड़कर जेवर और नकदी ले गए
जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के अलावलपुर मजरे कुत्तूपुर गांव में चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने तीन बक्सों के ताले तोड़कर जेवर, नकदी समेत कीमती सामान पार कर दिया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है,जांच कराई जा रही है।