छतरपुर के महिला सुरक्षा शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक गणेश सिंह गौतम को ड्यूटी के दौरान अचानक से हार्ट अटैक आ गया,इसके बाद उन्हें इलाज के लिए छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया है। इस मामले पर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 11 अप्रैल दोपहर 12:00 बजे जानकारी दी है।