पीरटांड: पारसनाथ में संथाल समाज की सामूहिक पूजा, मरांग बरु से अमन, शांति और भाईचारे की कामना।
मधुबन स्थित पारसनाथ पहाड़ में रविवार सुबह 9 बजे आदिवासी संथाल समाज के लोग मरांग बरु स्थित दिशोम मांझी थान में एकत्रित होकर पूजा अर्चना की। इस दौरान आदिवासी परंपरा का विहंगम स्वरूप देखने को मिला। मौके पर समाज के लोग मांदर की थाप के साथ पारंपरिक रूप से पूजा अर्चना की और देश दुनिया में अमन शांति और भाई चारे की प्रार्थना की।