मनसाही: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में पल्स पोलियो अभियान को लेकर पर्यवेक्षक एवं टीकाकर्मी की बैठक हुई
मंगलवार की दोपहर लगभग 01 से 02 बजे के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में पल्स पोलियो अभियान को लेकर पर्यवेक्षक व टीका कर्मी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर डबल्यूएचओ मॉनिटर सीमा नाहिद ने बताया कि प्रखंड अंतर्गत सभी पर्यवेक्षक एवं टीकाकर्मी की आगामी 14 से 18 दिसंबर के बीच चलने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर बैठक बुलाई गई।