सैदपुर: गाजीपुर में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET-2026 का आयोजन तय, 19 केन्द्रों पर 50112 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
गाजीपुर में PET-2026 परीक्षा 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को 6 पालियों में होगी। 19 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, कुल 50112 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था होगी। सभी अधिकारी परीक्षा केंद्र कम से कम 2 घंटे पहले पहुँचें।