गुना नगर: गुना में यातायात पुलिस ने 15 साल पुरानी अवैध बसों की बस स्टैंड पर की जांच, कार्रवाई
गुना में जज्जी बस स्टैंड चौराहा हनुमान चौराहा जय स्तंभ चौराहा कुसमोदा क्षेत्र में 14 दिसंबर दोपहर को यातायात पुलिस ने 15 साल या अधिक पुरानी बसों की जांच की। 7 बसों पर कार्यवाही कर 21000 रुपए जुर्माना वसूला। दो बसों को जप्त कर थाने में रखवाया है। यातायात प्रभारी अजय प्रताप कुशवाहा ने कहा, शासन ने 15 वर्ष या अधिक पुरानी पंजीयन वाली बसों को अवैध माना है।