राजसमंद: चराणा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने विकास का भरोसा दिया
चराणा ग्राम पंचायत में नए सरपंच, उपसरपंच और वार्ड पंचों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने नए सरपंच लोकेश सुखवाल को ग्राम विकास में नई दिशा देने का भरोसा दिया। शपथ ग्रहण में कई गणमान्य नागरिक और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।