बांदा: छोटी बाजार मोहल्ले में आवारा कुत्तों ने एक बच्चे पर किया हमला, बचाने गए युवक पर भी किया हमला
Banda, Banda | Dec 21, 2025 बांदा शहर के छोटी बाजार मोहल्ले में रविवार की सुबह अपने घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्चे की रोने की आवाज एक युवक ने सुनी तो मौके पर पहुंचा और बच्चे को कुत्तों के चंगुल से बचाने लगा। इस दौरान कुत्तों ने उस युवक पर भी हमला कर दिया और फिर किसी तरह युवक ने कुत्तों को भगाया वहीं कुत्तों के हमले से दोनों घायल हो गए।