कोल: मानगढ़ी के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 29, 2025 मानगढ़ी के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक घायल है। मंगलवार शाम भूपेश अपने एक साथी के साथ कंपनी से गांव लौट रहे थे। मानगढ़ी के निकट पहुंचते ही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके चलते भूपेश की मौत हो गई और उनके साथी घायल हैं।