ताजपुर: ताजपुर थाने में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर जनता दरबार का किया गया आयोजन, एक मामले का हुआ निष्पादन
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाने में शनिवार 11:30 बजे दिन से राजस्व कर्मचारी की अध्यक्षता में जमीनी मामले को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। राजस्व कर्मचारी ने बताया कि जनता दरबार में आए पक्ष एवं विपक्ष की बात को सुनते हुए एक मामले का निपटारा कराया गया है।