ताजपुर: सोंगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक किशोरी पर तलवार से किया गया हमला, घायल
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के सोंगर गांव की रहने वाली शर्मिला देवी ने बताई कि उनके भैंसुर से पूर्व में जमीनी मामले को लेकर विवाद हुआ था। वह अपने परिवार के साथ घर से बाहर रह रही थी। उनकी बच्ची भूसा बेचने को लेकर घर गई।उसी दौरान चाचा अपने परिजनों के साथ मिलकर तलवार से काटकर उनकी बच्ची को जख्मी कर दिया। घटना रविवार 9:00 बजे सुबह की बताई गई है।