खिजरसराय: बड़की बेलदारी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, मामला दर्ज
खिजरसराय थाना क्षेत्र के बड़की बेलदारी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के द्वारा खिजरसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। खिजरसराय थानाध्यक्ष के प्रभार में रहीं बिजली कुमारी ने बताया कि बड़की बेलदारी गांव में हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।