राशमि: भाजपा राशमी-पहुंना मंडल की मासिक बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर हुई चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के राशमी-पहुंना मंडल की मासिक बैठक रविवार को कस्बे के झाड़ेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई। कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर मुख्य अतिथि थे, जबकि जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी हर्षवर्धन सिंह रूद ने बैठक की अध्यक्षता की।बैठक का शुभारंभ मां भारती के समक