नवाबगंज: तमरसेपुर गांव में 'हर घर जल' योजना को ठेकेदार ने लगाया पलीता, 2 साल से अधूरा खड़ा है टंकी का ढांचा
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ योजना को बाराबंकी में लापरवाह ठेकेदारों और सुस्त इंजीनियरों ने किस कदर पलीता लगाया है, इसकी एक बानगी हरख ब्लॉक क्षेत्र के तमरसेपुर गांव में साफ देखी जा सकती है। जिला मुख्यालय से महज 9 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में "हर घर जल" का दावा दम तोड़ चुका है।