लखीसराय रेलवे स्टेशन के समीप आरपीएफ बैरक में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार की संध्या 6:30 पर किया गया। किऊल आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह के द्वारा किए गए योगदान को सराहा गया ।अरविंद कुमार सिंह का तबादला बेगूसराय जिला किया गया और उनकी जगह प्रशांत कुमार कार्यभार संभालेंगे।