#बोकारो : #कथारा #महाप्रबंधक से #मिले #विक्रम पाण्डेय, #बिजली, #स्वास्थ्य व #पेयजल #संकट का #उठाया #मुद्दा
बोकारो जिला के सीसीएल कथारा महाप्रबंधन कार्यालय में भाजपा नेता विक्रम पाण्डेय ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के कथारा स्थित सीसीएल जीएम कार्यालय में महाप्रबंधक ए.के.वी. सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान बिजली, स्वास्थ्य एवं पेयजल से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
विक्रम पाण्डेय ने महाप्रबंधक को अवगत कराया कि जारंगडीह क्षेत्र में पिछले लगभग 20 दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जारंगडीह एवं कथारा स्थित सीसीएल संचालित अस्पतालों में चिकित्सकों, कर्मचारियों तथा आवश्यक दवाइयों की कमी का मुद्दा भी उठाया और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग की। इसके अलावा क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट सहित अन्य जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। विक्रम पाण्डेय ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित एवं प्रभावी पहल की आवश्यकता है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके एंव यदि समस्याओं का समाधान समय पर नही हुआ तो हम उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। महाप्रबंधक ए.के.वी. सिंह ने सभी मुद्दों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने आश्वासन दिया कि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मौके पर मनोज तिवारी, गौतम राम, आनंद गुप्ता, संतोष राम, चिंटू राम, धीरज आदि लोग उपस्थित थे।