मंझनपुर: रसूलपुर बड़गांव गांव में प्रशासन पहुंचा, जमीन के विवाद को निपटाने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में चला विशेष अभियान
कौशाम्बी में भूमि विवादों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए चलाए जा रहे टॉप-10 भूमि विवाद समाधान अभियान के तहत मंझनपुर तहसील के ग्राम रसूलपुर बड़गांव में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी आकाश सिंह की मौजूदगी में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए मौके पर ही पैमाइश कर विवादों का समाधान कराया।