नालों पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने महमूरगंज मार्ग पर चलाया अभियान, 10 हजार का जुर्माना
Sadar, Varanasi | May 13, 2026 वाराणसी। नगर निगम ने नालों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग पर विशेष अभियान चलाकर नालों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।