ब्रेकिंग।
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने पौड़ी विधानसभा में जीत का किया दावा । कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने कहा कि यदि पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरती है तो इस बार पौड़ी विधानसभा में कांग्रेस का विधायक चुना जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से गुलदार के हमलों में हुई मौतों, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, जर्जर सड़कों, पेयजल संकट और अन्य जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर जवाब मांगेगी। उनका दावा है कि इन सवालों का संतोषजनक उत्तर देना भाजपा के लिए संभव नहीं होगा।
Pauri, Garhwal | Jul 14, 2026