जगदलपुर: 360 आरण्यक ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट
360 आरण्यक ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने जगदलपुर विधायक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर समाज से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे एवं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा भी उपस्थित रहे।