बबेरू: बबेरू में उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने जूनियर डिवीजन का निरीक्षण किया, अधिवक्ताओं को दिया न्याय का संकल्प
Baberu, Banda | Aug 1, 2026 बबेरू मे शनिवार को तहसील बार एसोसिएशन बबेरू के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर मुख्य अतिथि के रूप रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम से पूर्व न्यायमूर्ति ने बबेरू जूनियर डिवीजन न्यायालय का निरीक्षण किया,और परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वही पर्यावरण सचिव वैष्णवी गुप्ता को शपथ दिलाई।