बिंदकी: जोनिहा कस्बे में एटीएम से पैसा निकालते समय टप्पेबाज ने बदला एटीएम, निकाले ₹132126, पुलिस से की गई शिकायत
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी बाबू निषाद का जोनिहा स्थित इंडियन बैंक में खाता है। पीड़ित के अनुसार उसका भाई अवधेश कुमार एटीएम कार्ड लेकर जोनिहा कस्बे एटीएम से पैसा निकालने गया था। उस समय दो लोग और खड़े थे। जिन्होंने एटीएम कार्ड बदलकर 132126 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने शुक्रवार को दिन में 1 बजे पुलिस को सूचित किया।